Begin typing your search above and press return to search.

Aishwarya Rai Cannes 2024: ऐश्वर्या राय ने पहनी ऐसी ड्रेस, कांस के दूसरे दिन भी लगा दी चार चांद, किलर लुक देख थम जाएंगी निगाहें...

Aishwarya Rai Cannes 2024: ऐश्वर्या राय ने पहनी ऐसी ड्रेस, कांस के दूसरे दिन भी लगा दी चार चांद, किलर लुक देख थम जाएंगी निगाहें...

Aishwarya Rai
X

Aishwarya Rai

By Gopal Rao

Aishwarya Rai Cannes 2024: मुंबई। ऐश्वर्या राय ने चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन के लुक से खूब लाइमलाइट बटोरीं तो वहीं अब एक्ट्रेस के दूसरे दिन का लुक भी चर्चा में बना हुआ है। अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि फैशन सेंस के लिए भी दुनियाभर में मशहूर ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन बहुत ही यूनिक गाउन पहना हुआ था। पिछले 22 साल से कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइल और डिफरेंट आउटफिट से लोगों का दिल जीतने वाली भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का दूसरे दिन का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कांस के सेकंड डे अपीयरेंस में सिल्वर और ब्लू कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं।


दरअसल, दुनियाभर में अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरती और आंखों के लिए मशहूर ऐश्वर्या राय ने 77वें एनुअल कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरा है। कांस 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुई हैं। वहीं पहले दिन मोनोक्रोमैटिक गाउन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन अपने सिल्वर और ब्लू कलर के यूनिक गाउन में अपनी अदाओं से एक बार फिर महफिल लूट ली। एक हाथ में चोट लगे होने के बावजूद ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपने लुक्स से सभी को दीवाना बना दिया।


ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने जो सिल्वर और ब्लू कलर का शिमरी बॉडी हगिंन गाउन पहना हुआ था। बता दें कि उस गाउन में बॉटम से फिशकट किया गया था। गाउन को फ्लफी टच दिया गया था। इस गाउन में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को वेवी कर्ल्स के साथ ओपन रखा था। वहीं अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल जूलरी कैरी की थी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story