Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Divorce : ऐश्वर्या राय और अभिषेक की शादी खतरे में, दोनों का हो रहा है तलाक!...जानिए पूरा मामला...

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Divorce : ऐश्वर्या राय और अभिषेक की शादी खतरे में, दोनों का हो रहा है तलाक!...जानिए पूरा मामला...
X

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Ka Divorce: मुंबई I बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं।

मीडिया में फैल रही खबरों के अनुसार अभिषेक और ऐश के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा किया जा रहा है कि इनके बीच तलाक तक की नौबत आ गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया है कि अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच तलाक की नौबत आ गई है तो बता दें कि अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर गई थीं। इस इवेंट पर ऐश के साथ अभि दिखाई नहीं दिए थे। इसी कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। ऐश और आराध्या की तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं, जिन पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था। जब आराध्या और ऐश की ये फोटोज इंटरनेट पर आई थीं तब लोगों ने यह सवाल किया था कि अभिषेक कहां हैं?

Tags

Next Story