Begin typing your search above and press return to search.

Adil Durrani And Rakhi Sawant: एक्स हस्बेंड ने दी राखी सावंत को सरेआम धमकी, जेल से बाहर आते ही आदिल दुर्रानी के बदले सुर, बोले- ‘मैं आपको बताऊंगा...

Adil Durrani And Rakhi Sawant: एक्स हस्बेंड ने दी राखी सावंत को सरेआम धमकी, जेल से बाहर आते ही आदिल दुर्रानी के बदले सुर, बोले- ‘मैं आपको बताऊंगा...
X
By Gopal Rao

Adil Durrani And Rakhi Sawant : मुंबई। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर अपने बयानों-अपनी हरकतों से वो मीडिया की निगाहें अपनी ओर खींच ही लेती हैं। अब राखी सावंत एक नहीं दो बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं लेकिन लगता है उनकी जिंदगी में शादीशुदा जीवन का सुख नहीं है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राखी सावंत की दोनों ही शादियां टूट चुकी हैं। पहली शादी राखी सावंत ने रितेश से रचाई थी। एक्ट्रेस ने टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में किया था। बाद में ये बात सामने आई थी कि रितेश पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। ऐसे में राखी ने रितेश से तलाक ले लिया था। इस के बाद राखी सावंत का दिल आदिल दुर्रानी पर अटका। दोनों अक्सर एयरपोर्ट, शो, फंक्शन में नजर आते लेकिन फिर अचानक राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए राखी सावंत ने खुलासा किया था कि वो और आदिल दुर्रानी शादी कर पति-पत्नी बन चुके हैं। फिर कुछ समय बाद उन्होंने आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया था।

दरअसल, आदिल खान काफी समय तक मैसूर स्थित जेल में बंद रहें। उन पर ठगी और धोखा देने जैसे कई आरोप लगे थे। राखी कई बार पैपराजी से बात करते हुए आदिल के धोखे पर अपना दर्द बयां करती हुई नजर आई थीं। अब आदिल खान जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुंबई में स्पॉट हुए। रविवार को विवाद के बाद आदिल खान को पहली बार मुंबई में देखा गया। पैपराजी से बात करते हुए आदिल ने बताया कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सच से पर्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा, "मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मैं कुछ दिनों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब कुछ बताऊंगा। अब कोई आकर मुझे जेल भिजवाकर पब्लिसिटी तो नहीं ले सकता है।" आदिल खान ने आगे कहा, "मैं आपको बताऊंगा कि ये क्या, क्यों और किस वजह से हुआ था। मेरे साइड की प्रॉपर स्टोरी बताऊंगा। मैं बताऊंगा कि कैसे मुझे फ्रेम किया गया। राखी के साथ-साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। पता चलेगा कि क्या-क्या हुआ था मेरे साथ। मुझे करोड़ों देने हैं या मेरे पास आने हैं।" देखिए ये वीडियो...

बता दें कि, इसी साल फरवरी में राखी सावंत ने पति आदिल खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस केस किया था। राखी का दावा था कि आदिल ने उनके साथ पैसों की हेराफेरी करने के साथ-साथ उनकी एडल्ट वीडियोज भी बनाई है। मैसूर की एक महिला ने भी आदिल पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। कई महीनों तक आदिल जेल में रहे। राखी सावंत ने आदिल खान से मई 2022 में निकाह किया था। राखी ने अपनी शादी का एलान 7 महीने बाद जनवरी 2023 में किया था। राखी ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने आदिल से निकाह के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम फातिमा रख लिया है। पिछले महीने राखी ने कहा कि अब वह आदिल से तलाक लेने जा रही हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story