एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने की शादी!, दुल्हन की ड्रेस में सजी-धजी दिखी... फैंस बोले- आपके दूल्हे राजा...

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने की शादी!, दुल्हन की ड्रेस में सजी-धजी दिखी... फैंस बोले- आपके दूल्हे राजा...
X

मुंबई I भोजपुरी फिल्मों की हसीन अदाकारा रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों के चलते काफी चर्चा में आ गई हैं. रानी अपनी इन तस्वीरों में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई. सोशल मीडिया पर आई उनकी लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद ने फैंस सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है?

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें उनका ब्राइडल लुक देखने के लिए मिल रहा है. इसमें उन्होंने काफी हेवी ज्वेलरी और मेकअप लिया हुआ है, इसमें वो काफी सुंदर लग रही है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इन तस्वीरों में रानी दुल्हन की तरह सजी हुई है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. रानी लाल लहंगे में दिखाई दे रही हैं, जिसमें लेस का काम किया गया है. मांग टीका, नाक में बड़ी नथ, बालों में गजरा और गले में हैवी ज्वैलरी उनके लुक पर चार चांद लगा रही हैं. एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में बेहद ही प्यारी लग रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 465 फिल्मों का आंकड़ा पार होने के साथ-साथ दुल्हन बनने का आंकड़ा भी 465 पहुंच गया है. फिर से दुल्हन आने वाली फिल्म 'गैंगस्टर इन बिहार'. बता दें कि इस बार भी एक्ट्रेस ने फिल्म शूटिंग के लिए दुल्हन का लुक लिया है. देखिए फोटो-वीडियो...

Tags

Next Story