
मुंबई 19 फरवरी 2022 I अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है l अभिनेत्री काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं l अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है l उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गयाl इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी कीl अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है l महिला कांस्टेबल ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि उन्हें एक फोन आया जिसमें एक महिला द्वारा नशे की हालत में दूसरी कार को ठोकने की बात कही गई. उस कार के ड्राइवर को इस टक्कर से हल्की चोटें आईं और जब काव्या को उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वो ड्राइवर से भी बदसलूकी करने लग गई. महिला कांस्टेबल जब स्पॉट पर पहुंची तो एक्ट्रेस ने उनके साथ भी बदतमीजी और गाली-गलौज की. कांस्टेबल की यूनिफॉर्म कॉलर पकड़कर उससे मारपीट करने की कोशिश की.
Maharashtra | Actress Kavya Thapar was arrested & sent to judicial custody, on charges of engaging in a scuffle & using abusive language with the police, after she hit a car & injured a person under the influence of alcohol, yesterday morning: Juhu Police
— ANI (@ANI) February 18, 2022
घटना गुरुवार तड़के करीब 1 बजे जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुई। थापर वहां किसी पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी और अपनी कार में एक पुरुष मित्र के साथ अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान थापर शराब के नशे में थी और ड्राइविंग कर रही थी। तभी संतुलन बिगड़ा और एक खड़ी गाड़ी में उन्होंने अपनी कार को ठोक दिया। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद जुहू थाने से निर्भया दस्ते की एक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कहा ये भी जा रहे है कि काव्या ने ड्राइवर के साथ भी बदसलूकी की थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो एक्ट्रेस काव्य थापर उन्हें देखते गालीगलौच करने लगीं. यहां तक कि हाथापाई का प्रयास किया. जिसके बाद एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया. काव्या थापर मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं. थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है. उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में नजर आई थीं. उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म Ee Maaya Peremito थी जोकि 2018 में रिलीज हुई. काव्या अपने बोल्ड फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं.
