Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर की मौत: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती...इलाज के दौरान तोड़ा दम... इन सेलेब्‍स ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर की मौत: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती...इलाज के दौरान तोड़ा दम... इन सेलेब्‍स ने दी श्रद्धांजलि
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 अक्टूबर 2021. कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर-प्रोड्यूसर को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता और निर्माता सहित 46 वर्षीय अभिनेता के रिश्तेदार और दोस्त अस्पताल पहुंच गए हैं।

क्रिकेटर वेंकटेस ने ट्वीट कर बताया, 'पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है. उनके परिवार, दोस्त और फैंस को मेरी संवेदनाएं. फैंस से प्रार्थना है कि वो शांति बनाए रखें और उनके परिवार का सहयोग करें.' बेंगलुरू स्थित विक्रम हॉस्पिटल के डॉ. रंगनाथ नायक ने बताया, एक्‍टर पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. जब उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी. पुनीत राजकुमार का आईसीयू में इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बता दें, मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है. साल 1986 में सुपरहित और उसके बाद बेट्ट हूवु के लिए बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.

पुनीत के निधन पर अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, "मैं इस खबर को बर्दाश्‍त नहीं कर सकता। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ... दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ। यह उचित नहीं है भाई। दिल टूट गया।" पुनीत के निधन पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "पुनीत राजकुमार की अचानक हुई मौत चौंकाने वाली त्रासदी के अलावा, एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच भी है। यह घटना यह एहसास कराती है कि हममें से कोई भी कभी भी मर सकता है।"

बता दें कि पुनीत को शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। विक्रम अस्पताल के डॉ रंगनाथ नायक ने शुक्रवार सुबह कहा, "उनके इलाज की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। अभी कुछ नहीं कह सकता। अस्पताल लाए जाने पर उनकी हालत खराब थी, आईसीयू में इलाज चल रहा था। उनके स्‍वास्‍थ का जायजा लेने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।

Next Story