दिग्गज एक्टर की मौत... निर्देशक हंसल मेहता बोले- आज मैं अनाथ हो गया... बॉलीवुड और टेलीविजन में कर चुके है काम

मुंबई 30 अक्टूबर 2021 I मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का शनिवार यानि आज सुबह निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे'। हंसल मेहता ने आगे कहा कि, 'आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं। आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूं।आज मैं अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा'।
हंसल मेहता लिखते हैं, "मैंने 'शाहिद' के दो शेड्यूल पूरे कर लिए थे। और हम फंस गए। मैं परेशान था। एक फिल्ममेकर के रूप में मेरा करियर खत्म होने वाला था। तभी वह मेरे पाए आए और कहा कि 'मेरे पाए एक फिक्सड डिपॉजिट है, अगर तुम इतनी परेशानी में हो तो वह मेरे किसी काम का नहीं है।' उन्होंने एक चेक लिखा। 'शाहिद' पूरी हुई। ऐसे थे युसूफ हुसैन। एक ससुर नहीं बल्कि एक पिता। अगर जिंदगी होती तो उनके रूप में होती।"
हंसल मेहता आगे लिखते हैं कि "आज वह चले गए। स्वर्ग में सभी लड़कियों को यह याद दिलाने के लिए कि वह दुनिया की 'सबसे खूबसूरत लड़की' हैं और लड़कों के लिए कि वे 'सबसे हसीन नौजवान' हैं। आखिर में एक बार फिर से लव यू लव यू लव यू। युसूफ साब मैं इस जिंदगी में आपका ऋणी रहूंगा। मैं आज सच में अनाथ हो गया हूं। जिंदगी अब फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी। मुझे आपकी बहुत याद आएगी। मेरी उर्दू खराब रहेगी और हां लव यू, लव यू, लव यू। "बता दें कि हंसल मेहता ने यूसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन से शादी की है। यूसुफ हुसैन ने 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'विवाह', 'धूम 2', 'दिल चाहता है' और 'रईस' सहित अनेक फिल्मों में काम किया है।
पूजा भट्ट ने लिखा, ' इस खबर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकती हंसल की आप क्या महसूस कर रहे होंगे? वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'यूसुफ जी हमने कितने फिल्मों में साथ काम किया, पहले कुछ ना कहो और आखिरी फिल्म बॉब बिस्वास, वह बहुत ही दयालू थे'। वहीं यूसुफ हुसैन का सिनेमाजगत में काफी बड़ा नाम रहा है। उन्होंने 'विवाह', 'धूम 2', 'दिल चाहता है' और 'रईस' समेत कई फिल्मों में काम किया है।
Read more: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/senior-artist-yusuf-husain-passed-away-hansal-mehta-pen-down-emotional-note?pageId=2
