Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर की मौत: हार्ट अटैक से इस मशहूर अभिनेता की हुई मौत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री...

एक्टर की मौत: हार्ट अटैक से इस मशहूर अभिनेता की हुई मौत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री...

एक्टर की मौत: हार्ट अटैक से इस मशहूर अभिनेता की हुई मौत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री...
X
By Gopal Rao

Actor Ki Maut : मुंबई I कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर नितिन गोपी का शुक्रवार की सुबह 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इतनी कम उम्र में अभिनेता के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नितिन गोपी अपने बेंगलुरू स्थित घर में थे, तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स नितिन को बचा नहीं पाए।

कौन थे एक्टर नितिन गोपी?... नितिन गोपी कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर थे। फिल्म हैलो डैडी में उनके किरदार और एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके अलावा नितिन हेलो डैडी, मुट्टीनंथा हिंदी, चीरा बंधव्या, निशब्द, जैसी फिल्मों में भी नजर आए। नितिन ने पॉपुलर सीरीज पुनर्विवाह में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनका ये शो हिट रहा था। फिल्मों के अलावा नितिन ने टीवी पर भी काफी काम किया है। एक्टर ने सीरियल हर हर महादेव के कुछ एपिसोड में कैमियो किया था और कई तमिल शोज में एक्टिंग भी की। नितिन के डायरेक्शन करने को लेकर भी कई प्लान्स थे। लेकिन उनकी यूं अचानक मौत से पूरी कन्नड़ इंड्स्ट्री को बड़ा झटका लगा है। नितिन का जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story