Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर की बेरहमी से हत्‍या: घर में खून से लथपथ मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस

एक्टर की बेरहमी से हत्‍या: घर में खून से लथपथ मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस
X
By NPG News

नईदिल्ली 21 जून 2022 I फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज एक्टर की लाश घर से बरामद हुई है। एक्टर बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्‍स ने हत्‍या कर दी है। अभी तीन महीने पहले ही एक्टर की पत्‍नी ने भी आत्‍महत्‍या कर अपनी जान दे दी थी। जाहिर तौर पर इस खबर ने जहां फिल्‍म इंडस्‍ट्री को झकझोर कर रख दिया है।

दरअसल, कन्‍नड़ सिनेमा के दिग्‍गज एक्‍टर सतीश वज्र जिस घर में रहते थे, उसके मकान मालिक ने फ्लैट से खून निकलते हुए देखा था। उसी ने पुलिस को खबर दी। बाद में घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो सतीश की लाश फ्लैट के फ्लोर पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने तत्‍काल लाश को अपने कब्‍जे में ले लिया और उसे पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कर्नाटक के मांड्य जिला के रहने वाले सतीश वज्र ने 'लागोरी' फिल्‍म से डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने सपोर्टिंग रोल्‍स में खूब पॉप्‍युलैरिटी बटोरी थी। आरआर नगर में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की है। सतीश जैसे ही घर लौटे, दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान धारदार हंसिया से उनकी हत्‍या की गई और फिर हत्‍यारे वहां से फरार हो गए। सतीश वज्र ने परिवार के ख‍िलाफ जाकर शादी की थी। न तो उनके और न ही पत्‍नी के परिवार वाले इस शादी से खुश थे। दोनों परिवारों में इस बात को लेकर कलह की स्‍थ‍िति थी। समझा जाता है कि इसी कारण उनकी पत्‍नी ने भी तीन महीने पहले आत्‍महत्‍या कर ली थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश के साले ने ही उन पर हमला किया और हत्‍या कर दी।

Next Story