Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर गिरफ्तार: हत्या के आरोप में मशहूर अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

एक्टर गिरफ्तार: हत्या के आरोप में मशहूर अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
X
By NPG News

मुंबई I मलयालम के मशहूर अभिनेता विनीत थात्तिल से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कथित हमले के पीड़ित शख्स एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनीत थात्तिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, केरल के अलाप्पुझा निवासी एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विनीत थात्तिल को 24 जुलाई को एलेक्स नामक एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि विनीत थात्तिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अभी भी अस्पताल में भर्ती एलेक्स ने विनीत थात्तिल के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि विनीत पर एलेक्स का कुछ पैसा बकाया था और जब एलेक्स पैसे मांगने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कहा कि अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। विनीत के फैन्स सोशल मीडिया पर इस बारे में तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

Next Story