Begin typing your search above and press return to search.

Abhishek-Aishwarya News: ऐश्वर्या-अभिषेक का एयरपोर्ट वीडियो वायरल! लेकिन ये बड़ा सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान...

Abhishek-Aishwarya News: ऐश्वर्या-अभिषेक का एयरपोर्ट वीडियो वायरल! लेकिन ये बड़ा सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान...

Abhishek-Aishwarya News: ऐश्वर्या-अभिषेक का एयरपोर्ट वीडियो वायरल! लेकिन ये बड़ा सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान...
X
By Gopal Rao

Abhishek-Aishwarya News: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी हमेशा ही फैंस की फेवरेट रही है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। बीते दिनों कुछ महीने से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही है। इन खबरों ने फैंस को काफी निराश किया था। इन्हीं खबरों के बीच अब ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक वीडियो सामने आया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। दावा किया गया कि ये वीडियो दुबई एयरपोर्ट का है। इसमें आप देख सकते हैं क अभिषेक रेड कलर की हुडी और ब्लैक लोअर पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं। इनकी बेटी आराध्या बच्चन रेड टी शर्ट और ब्लू डेनिम में पहने अपने पापा के पीछे चलती दिख रही हैं। ये सभी एक साथ बस में बैठने के लिए जा रहे हैं। देखिए वीडियो...

इस वीडियो को देखकर एक तरफ जहां ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस ये जानकर खुश हैं। तो वहीं कुछ नेटीजंस इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा कि वीडियो अभी का नहीं, बल्कि पिछले साल दुबाई में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान का है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आप आराध्या हेयर स्टाइल नोटिस कीजिए ये पहले का है। क्योंकि अब आराध्या के हेयर बैंग्स नहीं हैं।

बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की खबरों ने उस वक्त तूल पकड़ा जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। अंबानी की शादी समारोह में अभिषेक अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे तो ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिर से उनके रिश्ते को लेकर बातें सामने आने लगी थीं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story