Begin typing your search above and press return to search.

Abhinav Kashyap vs Salman Khan: विवादों में घिरे सलमान खान, दबंग के निर्देशक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- बदतमीज और गंदा इंसान

Abhinav Kashyap Ne Salman Khan Ko Kaha Gunda: मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सलमान पर दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनहें बदतमीज, गुंडा और गंदा इंसान बताया है।

Abhinav Kashyap vs Salman Khan: विवादों में घिरे सलमान खान, दबंग के निर्देशक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- बदतमीज और गंदा इंसान
X

Abhinav Kashyap vs Salman Khan

By Chitrsen Sahu

Abhinav Kashyap Ne Salman Khan Ko Kaha Gunda: मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सलमान पर दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनहें बदतमीज, गुंडा और गंदा इंसान बताया है।

बॉलीवुड कंट्रोल करने का आरोप

दरअसल, दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर खुलकर बोला है। उन्होंने उनपर बॉलीवुड कंट्रोल करने के साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान को बदतमीज, गुंडा और गंदा इंसान बताया है। जिसके कारण चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सलमान को एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी बनने का शौक

सालों की चुप्पी के बाद दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान के खिलाफ खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि 'दबंग जैसी ब्लॉगबस्टर फिल्म देने के बावजूद उन्हें अगली फिल्म से दूर कर दिया गया। सलमान खान को एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं हैं। उन्हें एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी बनने का शौक है। पिछले 25 साल से वह सिर्फ नाम और शोहरत के दम पर काम कर रहे हैं।'

अनुराग कश्यप के साथ भी नाइंसाफी का आरोप

इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान और उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री को अपने हिसाब से चलाते हैं। अगर कोई उनसे सहमत नहीं होता वह उनके पीछे पड़ जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने उनके भाई अनुराग कश्यप के साथ भी नाइंसाफी की है। उनके भाई अनुराग कश्यप ने तेरे नाम फिल्म की स्क्रीप्ट लिखी लेकिन इसका क्रेडिट उन्हें नहीं दिया गया।

फिल्म इंडस्ट्री में गिद्ध की तरह करते हैं काम

वहीं उन्होंने आगे कहा कि बोनी कपूर के बुरे बर्ताव के कारण उसने फिल्म छोड़ दी, मेरे साथ भी दबंग फिल्म में ऐसा ही किया गया। इतना ही नहीं अभिनव कश्यप ने यह भी कहा कि सलमान खान और उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री में गिद्ध की तरह काम करते हैं।


Next Story