Begin typing your search above and press return to search.

30 वर्षीय की इस महिला का 21 साल का बेटा!, कारण जानकर हैरान हो रहे लोग... जानिए

30 वर्षीय की इस महिला का 21 साल का बेटा!, कारण जानकर हैरान हो रहे लोग... जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 अप्रैल 2022 I 30 वर्षीय की महिला इस ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और सबसे बड़े बेटे की उम्र 21 साल है. उसके बाकी के दो बेटों की उम्र 17 और 18 साल है. महिला का नाम केसी डगलस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो कभी बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी.


दरअसल, अपने तीन बेटों की तस्वीरें दिखाते हुए केसी डगलस ने बताया कि जब वो 25 साल की थीं तब उन्होंने 2019 में अपने पहले बेटे को गोद लिया था। उस वक्त गोद लिए बेटे की उम्र 17 साल के करीब थी। अब डगलस जहां 30 साल की हो चुकी हैं, वहीं उनका गोद लिया बेटा Randall 21 साल का हो गया है। इसके बाद केसी डगलस और उनके पति फिलिप ने 2 और लड़कों को गोद लिया। Damon 17 साल और Tim 18 साल। इस कपल के साथ फिलिप के पिछले रिश्ते से हुईं दो बेटियां भी रहती हैं। कपल अब एक लड़की को भी गोद लेना चाहते हैं। हालांकि, किशोर बच्चों को गोद लेने की वजह से इस कपल को आलोचना भी झेलनी पड़ी। लेकिन इस कपल का कहना है कि वो अपनी फैमिली में खुश हैं। Randall नाम वाले बच्चे को गोद लिए जाने की कहानी बताते हुए कहा कि डगलस ने कहा कि उसे जन्म के बाद छोड़ दिया गया था। उसके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं था। उसे उसकी दादी ने पाला था। रेंडाल कपड़ों से भरे दो बैग के साथ डगलस के पास आया था। अब डगलस 30 साल की हैं और उनका गोद लिया बेटा Randall 21 का है। डगलस ने Tim और Damon नाम के दो और किशोरों को गोद लिया हुआ है। डगलस की कहानी जानकर यूजर्स इसपर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

Next Story