Begin typing your search above and press return to search.

15 की उम्र में इस खुबसूरत एक्ट्रेस ने ख़रीदा करोड़ो का बंगला, तस्वीरें शेयर कर उड़ाए बड़े-बड़े कलाकारों के होश...

15 की उम्र में इस खुबसूरत एक्ट्रेस ने ख़रीदा करोड़ो का बंगला, तस्वीरें शेयर कर उड़ाए बड़े-बड़े कलाकारों के होश...
X
By NPG News

मुंबई I अक्सर लोगों को अपने सपनों का घर खरीदने में सालों लग जाते है। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करते है। इसके बाद भी वो अपने ज़िम्मेदारी के चलते वो घर नहीं मना पाते जैसी उनकी चाहत होती है। लेकिन कहते है मेहनत और इच्छा हो तो इंसान सब कुछ हासिल कर सकता है। ऐसा ही एक कहानी है टीवी इंडस्ट्री के चाइल्ड एक्ट्रेस ने महज़ 15 साल की उम्र में करोड़ो का घर खरीद लिया है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने नए घर की कुछ फोटोज शेयर कर एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। नए घर में अपने परिवार के साथ रुहानिका धवन काफी खुश नजर आईं। वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देती दिखाई दीं। बता दें कि रुहानिका स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आई थी। रुहानिका धवन ने लिखा है, 'वाहेगुरु जी और मेरे पैरेंट्स की आशीर्वाद की बदौलत मैं अपनी खुशी आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। एक नई शुरुआत। मेरा दिल खुशी और प्यार से भरा हुआ है और बेहद शुक्रगुजार हूं। मैंने अपना एक सपना पूरा कर लिया है। मैंने अपना खुद अपना एक घर खरीद लिया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी सफलता है। इसलिए मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती थी। मैं और मेरे पैरेंट्स उन तमाम प्लेटफॉर्म और मौकों के लिए शुक्रगुजार हैं, जो मुझे मिले और उनकी बदौलत मैं अपना यह सपना पूरा कर पाई।' रुहानिका ने महज़ 15 साल की उम्र में मुंबई में अपना एक 3 BHK फ्लैट खरीद लिया। ये किसी सपने से कम नहीं है। रुहानिका ने फ़िलहाल एक्टिंग से दूरी बना रखी है और वो अपने बोर्ड एग्जाम पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि रुहानिका ने अपने सपनो का घर खरीदने के लिए पैसे जमा करने में करीब 7 से 8 साल लगे।

Next Story