Begin typing your search above and press return to search.

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, एक्टर ने लगाया गले, देखें Video

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, एक्टर ने लगाया गले, देखें Video
X
By Sandeep Kumar Kadukar

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का एक इवेंट में शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छुती दिखाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस प्रोग्राम में एक्ट्रेस कांजीवरम सिल्क साड़ी, माथे पर टीका, झुमके, बालों में गजरा और सुर्ख लाल लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लगी।

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस रेखा, जिन्होंने 'जानी दुश्मन', 'खून भरी मांग', 'मुकाबला' और अन्य फिल्मों में साथ काम किया है, को हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में साथ देखा गया।

पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 69 वर्षीय रेखा, 77 वर्षीय शत्रुघ्न के पैर छूती दिखाई दीं। इसके बाद रेखा ने उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को गले लगाकर बधाई दी। उनके साथ उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी थीं।

रेखा को शत्रुघ्न के पैर छूते देख नेटिजन्स हैरान रह गए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा: "क्या वे लगभग एक ही उम्र के नहीं हैं?"

रेखा ने ग्लोडन और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही मांगटीका, झुमके और चूड़ियां भी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

उनके लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ''उफ्फ्फ... रेखा जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' हिंदी फिल्म जगत के अन्य सितारे जैसे ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, करण जौहर, जोया अख्तर, विवेक ओबेरॉय, बॉबी देओल और फराह खान भी पार्टी में थे।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story