Begin typing your search above and press return to search.

शाहरूख की लाड़ली सुहाना खान ने दिखाया बोल्ड अंदाज, ब्लैक ड्रेस में लगा रही आग, देखें PHOTO...

शाहरूख की लाड़ली सुहाना खान ने दिखाया बोल्ड अंदाज, ब्लैक ड्रेस में लगा रही आग, देखें PHOTO...
X
By NPG News

मुंबई 26 मार्च 2022। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शूटिंग के वक्त की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें उनके साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नंदा, संजय कपूर के बेटे जहान कपूर भी नजर आए हुए हैं।

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपनी तसवीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है।

फोटो में सुहाना खान ब्लैक स्टेन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस बैकलेस ड्रेस में सुहाना खान बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लॉन्ग स्लीव ड्रेस के साथ सुहाना खान ने खूबसूरत इयर रिंग्स पहनी हुई हैं। सुहाना ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और अपनी जुल्फों को चेहरे के आसपास खुला छोड़ा है। हालांकि सुहाना ने अपनी इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने एक ब्लैक हर्ट इमोजी के साथ इस फोटो को शेयर किया है।

सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. सुहाना उन स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से दूर रहकर भी एक खास मुकाम हासिल कर लिया है.


Next Story