Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल में घुसकर दो शिक्षकों को गोली से भूना, स्कूल में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

स्कूल में घुसकर दो शिक्षकों को गोली से भूना, स्कूल में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
X
By NPG News

श्रीनगर 7 अक्टूबर 2021. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा टारगेटेड कीलिंग का दौर जारी है. गुरुवार को श्रीगगर के ईदगाह सगाम इलाके के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में दो शिक्षकों को नजदीक से गोली मार दी गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक प्रिंसिपल का नाम सतिंदर कौर बताया गया है जबकि शिक्षक का नाम दीपक चांद है. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले से दोनों की पहचान कर ली थी और स्कूल में घुसकर नजदीक से सिर में गोली मारी. जानकारी के मुताबिक हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है.

इधर, आंतकियों की तरफ से आम लोगों को टारगेट किए जाने के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की अहम बैठक होने वाली है. बैठक में जम्मू-कश्मीर की आम जनता सुरक्षा के अलावा आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन्स को लेकर चर्चा हो सकती है. गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक में सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में आईबी चीफ और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद होंगे.

बता दें कि कश्मीर घाटी में मंगलवार (5 अक्टूबर) को संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक बिहार का रहने वाला था और गोलगप्पे-भेलपूरी बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था.

Next Story