Begin typing your search above and press return to search.

भारत के खिलाफ इंग्लैंड टी-20 टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह…

भारत के खिलाफ इंग्लैंड टी-20 टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह…
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 फरवरी 2021. इंग्लैंड ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम की कमान इयोन मॉर्गन के हाथों में है।

बता दें कि 16 सदस्यीय टीम में जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो के अलावा लियम लिविंगस्टोन को भी जगह दी गई है। वहीं, टेस्ट मैचों में आराम दिए जाने के बाद मार्क वुड और सैम करन की वापसी हुई है। जोस बटलर टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारत वापस लौटेंगे। दरअसल, पहले टेस्ट में मिली शानदार जीत के बाद जोस बटलर वापस अपने वतन इंग्लैंड लौट गए। इससे पहले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैच से बाहर कर दिया गया। बता दें कि टी-20 सीरीज के पांचों मुकाबले अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड की टी-20-टीम
इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड ।
रिजर्वः
जेक बॉल,मैट पार्किंसन

Next Story