Begin typing your search above and press return to search.
JK में मुठभेड़: बांदीपोरा में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए.. हथियार गोला बारुद बरामद.. सर्चिंग जारी

श्रीनगर,26 सितंबर 2021। बेहद सुबह से चल रहे सर्चिंग ऑपरेशन के बाद अब से कुछ देर पहले आतंकियों से मुठभेड़ शुरु हो गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि दो आतंकियों को मारा जा चुका है।
बांदीपोरा जहां पर कि यह मुठभेड़ चल रही है,यह बारामूला कुपवाड़ा और कारगिल ज़िलों से घिरा हुआ है। बारामूला और कुपवाड़ा अति संवेदनशील इलाक़ों में शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई संक्षिप्त जानकारी के अनुसार दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं इन मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
Next Story
