Begin typing your search above and press return to search.

2 जवान शहीद : डिप्टी कमांडेंट सहित 3 जवानों को लगी गोली….. दो से तीन नक्सलियों के ढेर होने की खबर… एक का हथियार सहित शव भी मिला…. सुबह 10 बजे के करीब हुई है मुठभेड़

2 जवान शहीद : डिप्टी कमांडेंट सहित 3 जवानों को लगी गोली….. दो से तीन नक्सलियों के ढेर होने की खबर… एक का हथियार सहित शव भी मिला…. सुबह 10 बजे के करीब हुई है मुठभेड़
X
By NPG News

बीजापुर 10 फरवरी 2020। बीजापुर से एक बड़ी नक्सली घटना की खबर में एक बड़ी अपडेट है। दो जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है, वहीं एक डिप्टी कमांडर की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आज सुबह जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक नक्सली की डेड बॉडी भी मिली है। वहीं जवानों के जख्मी होने की खबर है। इस घटना में एक डिप्टी कमांडेंट सहित चार जवानों के घायल होने की खबर है। सभी को गोलियां लगी है, हालांकि जवानों का जख्म ज्यादा गहरा नहीं है। एक जवान ज्यादा गंभीर है। फिलहाल जवानों के रेस्क्यू की तैयारी है।

हालांकि अभी जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक बैकअप पार्टी को रवाना किया गया है। इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गयी है, वहीं नक्सलियों की टीम वहां से भाग खड़ी हुई है। घटना बीजापुर के पामेड़ इलाके की बतायी जा रही है। सर्चिंग पर कोबरा बटालियन के जवान टिप्पापुरम से ज्वाइंट आपरेशन के लिए रवाना हुए थे। रविवार की शाम में आपरेशन पर रवाना हुए जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ सुबह 10 बजे के करीब हुई है। पामेड़ के चेरापल्ली गांव के करीब ये मुठभेड़ हुई है। इस आपरेशन को डिप्टी कमांडेंट सुशील कुमार पांडेय लीड कर रहे थे।

Next Story