Begin typing your search above and press return to search.

धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशल पोस्ट…. लिखा- यकीन है आपने आंसुओं को रोका होगा….कहा- आप जैसे इंसान और आपकी उपलब्धि पर मुझे गर्व है

धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशल पोस्ट…. लिखा- यकीन है आपने आंसुओं को रोका होगा….कहा- आप जैसे इंसान और आपकी उपलब्धि पर मुझे गर्व है
X
By NPG News

रांची 16 अगस्त 2020। ...आखिरकार धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह ही दिया। 16 साल से टीम इंडिया के स्तंभ रहे एमएस धोनी के संन्यास के बाद क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया। धोनी के इस फैसले से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं, वहीं धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने पति के इस फैसले पर उनको अपनी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि उन्होंने इस गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

उन्होंने डूबते सूर्य की तरफ देखते हुए MS Dhoni की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है। मुझे यकीन है कि खेल को अलविदा कहते हुए आपने अपने आंसुओं को रोका होगा। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और भविष्य में शानदार चीजों के लिए शुभकामनाएं।’ उन्होंने इसी के साथ एक अंग्रेजी कवि की लाइनें भी लिखी, ‘लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’

एमएस धोनी आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आए थे। उसके बाद से कई बार उनके संन्यास को लेकर अफवाहें उड़ी, लेकिन 15 अगस्त शाम 7.29 बजे धोनी ने ये बड़ा फैसला ले लिया। उनके रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही भारतीय क्रिकेट में उनके एक शानदार दौर का अंत हो गया। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धोनी के फैन और विदेशी क्रिकेटरों ने भी धोनी के योगदान को याद किया।एमएस धोनी आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आए थे। उसके बाद से कई बार उनके संन्यास को लेकर अफवाहें उड़ी, लेकिन 15 अगस्त शाम 7.29 बजे धोनी ने ये बड़ा फैसला ले लिया। उनके रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही भारतीय क्रिकेट में उनके एक शानदार दौर का अंत हो गया। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धोनी के फैन और विदेशी क्रिकेटरों ने भी धोनी के योगदान को याद किया।

Next Story