Begin typing your search above and press return to search.

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई…

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई…
X
By NPG News

रायपुर 30 सितम्बर 2021. एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 2 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी बोर्ड रूम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा के मुख्य आतिथ्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल की मौजूदगी में प्रशांत यशवंत पुराणिक, वरीय प्रबंधक उत्पादन विभाग एवं आनंद टेम्भुर्णीकर चीफ ड्राफ्समेन सिविल विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

Next Story