Begin typing your search above and press return to search.

शर्मनाक: 5 हजार लेने के लिए कर्जदार 13 साल की बेटी से कर रहे थे बलात्कार, 7 लोग करते थे गैंगरेप…

शर्मनाक: 5 हजार लेने के लिए कर्जदार 13 साल की बेटी से कर रहे थे बलात्कार, 7 लोग करते थे गैंगरेप…
X
By NPG News

सूरत 6 जनवरी 2019। एक शख्स ने अपने कुछ करीबियों से 5 हजार रुपए कर्ज पर लिए थे, कर्ज देने वाले लोगों की नीयत इस कदर बिगड़ी कि उन्होंने उसकी बेटी को अगवा कर लिया। उसकी बेटी के साथ गैंगरेप भी किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्ज की वसूली के लिए ओरोपियों ने कर्जदार की 13 साल की बेटी को निशाना बनाया। उसे जॉब दिलाने की बात कहकर बुलाया। बाद में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 7 लोगों ने उसका गैंगरेप किया।

किसी तरह किशोरी घर लौटी। उसने मां को आपबीती बताई। उसके बाद मामला उजागर हुआ। थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया कि अमरोली क्षेत्र में रहने वाले उस किशोरी के पिता ने अपने एक करीबी (नाम भरत दरबार) से पांच हजार रुपये का कर्ज लिया था। भरत दरबार की नीयत किशोरी पर आ टिकी। वह अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। उसे जॉब देने का झांसा। जैसे वह चंगुल में फंसी, भरत दरबार ने उसे अगवा कर लिया।

किशोरी के मुताबिक, पिछले 3 महीनों से भरत अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर उसे यौन शोषण का शिकार बना रहा था हालांकि, डर और बदनामी के चलते उसने किसी को यह बात नहीं बताई। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से वह बेचैन रहने लगी, तो मां ने पूछताछ की। तब पीड़िता ने पूरी हकीकत बताई। जिसे सुनकर माता के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

मां उसे लेकर अमरेली पुलिस थाने पहुंची। वहां उन्होंने भरत दरबार, जगदीश मायानी, संदीप गुप्ता, भरत बरवाडिया, कौशिक और योगेश सेजलिया समेत सुनील वाघेला के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।

Next Story