Begin typing your search above and press return to search.

शर्मनाक: CG में रेप के बाद बच्ची की हत्या… दो दिन पहले लापता हुई बच्ची का शव कुएं में मिला, दरिंदो ने बलात्कार करने के बाद गला दबाकर कर दी हत्या…

शर्मनाक: CG में रेप के बाद बच्ची की हत्या… दो दिन पहले लापता हुई बच्ची का शव कुएं में मिला, दरिंदो ने बलात्कार करने के बाद गला दबाकर कर दी हत्या…
X
By NPG News

बलौदाबाजार 27 मई 2021। जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां पर सात साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। घटना के बाद गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के पौसरी गांव की है। यहां के रहने वाले ग्रामीण की सात साल की बच्ची दो दिन पहले खेलते हुये अचानक गायब हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को काफी खोजा पर जब वो नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस में दी। बुधवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कुएं से निकाला गया। शव के हाथ और पैर बुरी तरह से बंधे हुये थे साथ ही बच्ची के गले में जख्म के निशान भी थे। आज बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके साथ रेप की भी पुष्टि हुई है। संदेह हैं कि, बच्ची के साथ पहले रेप किया गया, उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के हाथ पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया। इधर रेप की पुष्टि होने के बाद पूरे गांव में आरोपियों के प्रति आक्रोश है। साथ ग्रामीणों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
वहीँ इस मामले को लेकर बलौदाबाजार पुलिस ने पौसरी गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में जाँच जारी है और जल्द ही पुलिस इस मामले में आरोपियों की भी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।

Next Story