Begin typing your search above and press return to search.

इरफान पठान पर अवैध संबंध का आरोप: पुलिस से रिटायर शख्स ने अपनी बहू के साथ नाजायज संबंध रखने का लगया आरोप….कहा- रोकने पर धमकाते हैं…

इरफान पठान पर अवैध संबंध का आरोप: पुलिस से रिटायर शख्स ने अपनी बहू के साथ नाजायज संबंध रखने का लगया आरोप….कहा- रोकने पर धमकाते हैं…
X

irfan

By NPG News

नईदिल्ली 6 मई 2021। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पर अहमदाबाद के पुलिस विभाग से रिटायर एक बुजुर्ग ने उनकी बहू के साथ अवैध संबंध होने का बड़ा आरोप लगाया है। गुजरात पुलिस से रिटायर सैयद इब्राहिम नाम के शख्स ने इरफान पर उनकी बहू के साथ नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि इरफान उनके परिवार को इस मामले में धमका भी रहे हैं। सैयद इब्राहिम ने वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड करने की धमकी भी दी है। हालांकि अभी तक उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है. लेकिन पुलिस ने उन पर सुसाइड की धमकी का केस दर्ज किया है। साथ ही इरफान पठान की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

रिपोर्ट्स में दावा, यूएई के अलावा अब इन दो देशों में हो सकते हैं IPL 2021 के बचे हुए मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के वेजलुपर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिमभाई की बहू ने 11 मार्च 2021 को उनके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अभी पुलिस जांच कर रही है। इब्राहिमभाई ने बताया कि उनको झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और उनकी बहू का चक्कर इरफान से काफी समय पहले से चल रहा है। इब्राहिम के बेटे सैयद के अनुसार, इरफान और उनकी वाइफ का अवैध संबंध शादी से पहले से ही था। उन्होंने बताया कि उनकी बीवी इरफान की चचेरी बहन लगती है और दोनों को एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। सैयद ने कहा कि इरफान उनकी पत्नी को चोरी-छिपे घूमाने भी लेकर जाते हैं और दोनों वीडियो कॉल पर अक्सर बात भी करते हैं।
धोनी ने ली जिम्मेदारी, साथी खिलाड़ियों के घर लौटने के बाद जाएंगे रांची
पुलिस के अनुसार बहू द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराने के चलते इब्राहिमभाई और उनके परिवार मामले को कमजोर करने के लिए लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं। इरफान ने लड़की की शादी खुद से इस परिवार में करवाई थी। हालांकि, इस मामले में इरफान पठान की अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बुजुर्ग दंपति ने पुलिस स्टेशन में जाकर वीडियो बनाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Next Story