Begin typing your search above and press return to search.

लापरवाही बरतने पर ईई राजकुमार मिश्रा निलंबित,एसई तिवारी को नोटिस …… कमिश्नर अजय त्रिपाठी की बड़ी कार्रवाई बाढ़ नियंत्रण में लगी थी ड्यूटी, बिना सूचना के मुख्यालय से गायब थे मिश्रा

लापरवाही बरतने पर ईई राजकुमार मिश्रा निलंबित,एसई तिवारी को नोटिस …… कमिश्नर अजय त्रिपाठी की बड़ी कार्रवाई  बाढ़ नियंत्रण में लगी थी ड्यूटी, बिना सूचना के मुख्यालय से गायब थे मिश्रा
X
By NPG News

बिलासपुर 26 जुलाई 2021। बाढ़ नियंत्रण में लगे ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता राजकुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तो वहीं अधीक्षण अभियंता नीलोत्पल तिवारी को गलत फोन नंबर पर देने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

शहर में तेज बारिश और अरपा भैंसाझार जलाशय से पानी छोड़ने के बाद उत्पन्न हुए हालात से निपटने के लिए कमिश्नर के निर्देश पर ननि द्वारा 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसमें अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष के नोडल आफिसर अधीक्षण अभियंता नीलोत्पल तिवारी को बनाया गया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक प्रकाशित नंबर में अपना सिर्फ व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया था,कमिश्नर अजय त्रिपाठी को जानकारी होने पर नोडल आफिसर को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया गया है। तो वहीं सहायक नोडल आफिसर बनाए गए ईई राजकुमार मिश्रा द्वारा आपात स्थिति में बिना सूचना और अनुमति के मुख्यालय छोड़ने को कमिश्नर त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए ईई मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित करने के आदेश दिए है।

निगम में सभी छुट्टियां रद्द

बारिश को देखते हुए निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने और छुट्टी पर कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने प्रतिबंध लगा दिया है।

Next Story