Begin typing your search above and press return to search.

विवेक दुबे बने सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करके स्वेच्छा से दे दिया था पद से इस्तीफा

विवेक दुबे बने सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करके स्वेच्छा से दे दिया था पद से इस्तीफा
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। सर्व शिक्षक संघ ने सर्व सम्मति से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे को उनके सुदीर्घ अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

ज्ञात हो कि सर्व शिक्षक संघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के दो माह पूर्व ही यह कहते हुए कि अध्यक्ष पद पर अन्य साथियों को भी अवसर मिलना चाहिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था तत्पश्चात प्रदीप पाण्डेय संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। विवेक दुबे को शिक्षाकर्मियों को 2 वर्ष में संविलियन दिलाने और शिक्षकों के व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण के लिए जाना जाता है साथ ही वह शिक्षा विभाग के नियमों के जबरदस्त जानकार हैं और शिक्षकों के हितों के लिए अलग-अलग माध्यम के जरिए कार्य करते रहे हैं जिसमें यूट्यूब के माध्यम से शिक्षक और कर्मचारी साथियों को सही जानकारी प्रदान करने के लिए भी उनकी एक अलग पहचान है । उनके इसी सुदीर्घ अनुभव और सांगठनिक क्षमता का लाभ संगठन को मिलता रहे इस उद्देश्य से संगठन ने सर्व सहमति से उन्हें प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका पर रहने का निवेदन किया था जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि विवेक दुबे जी प्रखर नेता और कुशल मार्गदर्शन है शिक्षकों के हित में वे सदैव सक्रिय रहते हैं , वह किसी पद पर नहीं रहना चाहते थे लेकिन उनके अनुभव का लाभ संगठन सदैव चाहता है और इसी उद्देश्य से हम सभी ने मिलकर उनसे प्रदेश संयोजक की भूमिका का निर्वहन करने का निवेदन किया था हमारे निवेदन को अंतत: उन्होंने स्वीकार किया और अब वह प्रदेश संयोजक के रूप में संगठन को अपने अनुभव का लाभ दिलाते हुए सतत मार्गदर्शन करेंगे यही उम्मीद है ।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story