Begin typing your search above and press return to search.

UPSC Mains Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवारों ने पास की मेन्स परीक्षा

UPSC Mains Result 2025: UPSC Mains Result 2025 जारी हो गया है। कुल 2736 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा पास की है। अब इन्हें इंटरव्यू राउंड में शामिल किया जाएगा।

UPSC Mains Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवारों ने पास की मेन्स परीक्षा
X
By Ragib Asim

UPSC Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (UPSC Mains 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कुल इतने उम्मीदवार हुए सफल
UPSC की मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2736 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन सफल अभ्यर्थियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयन के लिए इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में आयोजित होंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तारीख और समय की जानकारी अलग से भेजी जाएगी।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “UPSC Civil Services Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए होंगे।
चाहें तो इस फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
तीन चरणों में होती है UPSC परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है।
प्रीलिम्स (Prelims) – प्रारंभिक परीक्षा, जिसमें पास उम्मीदवार मेन्स में जाते हैं।
मेन्स (Mains) – मुख्य परीक्षा जिसमें विस्तृत विषयों पर लिखित परीक्षा होती है।
इंटरव्यू (Personality Test) – अंतिम चरण, जिसमें उम्मीदवार की व्यक्तित्व और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन होता है।
इंटरव्यू और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी UPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के रूप में जल्द जारी की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story