UPSC Exam Schedule 2025: UPSC ने जारी किया 2026 में होने वाले एग्जाम का शेड्यूल, होंगी 27 परीक्षाएं,सिविल सर्विस एग्जाम 24 मई...

UPSC Exam Schedule 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने 2024 में होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के तहत एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और परीक्षा की तिथि भी घोषित की गई है। कुल 27 परीक्षाएं वर्ष भर में संघ लोक सेवा आयोग लेगा। संघ लोक सेवा आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है।
यूपीएससी के द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार अगले वर्ष 2026 में होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा 24 मई 2026 को होगी। भारतीय वन सेवा की परीक्षा भी इसी दिन होगी। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और फॉर्म भराने शुरू हो जाएंगे। अंतिम तिथि तीन फरवरी होगी। मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी।
भूगर्भ शास्त्री और इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा 8 फरवरी को एक ही दिन आयोजित की गई है। एनडीए और एनए (I) और सीडीएस (I) परीक्षाएं 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है। जबकि एनडीए और एनए (II) और सीडीएस (II) 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। सेंन्ट्रल आर्म्ड फोर्स के लिए 18 फरवरी से 10 मार्च तक आवेदन जमा किए जाएंगे। 19 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Tags
-
Home
-
Menu
