Begin typing your search above and press return to search.

UP BEd Result 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज बने टॉपर

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd Result 2025) का रिजल्ट 17 जून मंगलवार को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी

UP BEd Result 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज बने टॉपर
X
By Chitrsen Sahu

UP BEd Result 2025: लखनऊ: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd Result 2025) का रिजल्ट 17 जून मंगलवार को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संयुक्त रूप से परीक्षा परिणाम जारी किया। यह परीक्षा झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 1 जून को आयोजित किया गया था। अभ्यर्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bujhansi.ac.in/en से अपना रिजल्ट देंख लकते हैं।

मिर्जापुर के सूरज बने टॉपर

इस वर्ष परीक्षा में टॉप स्थान मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने प्राप्त किया है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा देकर कुल 362.66 अंक हासिल किए। वहीं, भदोही की शीबा परवीन ने दूसरा स्थान पाया जबकि जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

बता दें कि बीएड बीएड प्रवेश परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और वरीयता के आधार पर कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते काउंसलिंग की वेबसाइट पर जाकर सभी दस्तावेजों और शर्तों की जानकारी ले लें।

20 से अधिक विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलता है। इन संस्थानों में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, झांसी (नोडल विश्वविद्यालय), डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आयोध्या, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणशी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणशी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़, माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय शामिल हैं। अब सभी निगाहें काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश मिल सकेगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story