Begin typing your search above and press return to search.

TET Teachers Performance: TET को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, दिल्ली में जुटेंगे सीजी के हजारों शिक्षक, ऑनलाइन बैठक में लिए गए यह अहम निर्णय

TET Teachers Performance: टीईटी के विरोध में चार अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के शिक्षक जुटेंगे। राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर टीएफआई छत्तीसगढ़ की आज ऑनलाइन बैठक हुई।

TET Teachers Performance: TET को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, दिल्ली में जुटेंगे सीजी के हजारों शिक्षक, ऑनलाइन बैठक में लिए गए यह अहम निर्णय
X
By Sandeep Kumar

TET Teachers Performance: रायपुर। टीएफआई छत्तीसगढ़ की आज ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन एवं मनीष मिश्रा सहित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षगण, विकास राजपूत, जाकेश साहू, प्रदीप पांडे, कमलेश बिसेन एवं रामचंद सोनवंशी सम्मिलित हुए।

2 घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में निम्न अनेक निर्णय लिए गए...

01) कल 21 मार्च को प्रदेश के समस्त 33 जिलों में टीएफआई छत्तीसगढ़ की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित होगी।

02) टीएफआई में शामिल सभी शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष आपस में तालमेल रखकर एवं समन्वय बनाते हुए बैठक लेंगे। सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष टीएफआई छत्तीसगढ़ में जिला संचालक कहलाएंगे।

03) इसी प्रकार आगामी 24 अप्रैल को प्रदेश के समस्त 146 विकासखंडों में टीएफआई छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सभी संगठनो के सभी ब्लॉक अध्यक्षगण आपस में समन्वय बिठाकर बैठक आयोजित करेंगे। सभी ब्लाक अध्यक्ष अब ब्लाक संचालक कहलाएंगे।

04) प्रत्येक विकासखंड से एक लग्जरी बस आंदोलन के लिए दिल्ली जाएगी। यह व्यवस्था संबंधित सभी ब्लॉक अध्यक्ष अर्थात ब्लॉक संचालक लोग सामंजस्यता के साथ सुनिश्चित करेंगे।

05) आगामी चार अप्रैल को दिल्ली जाने की सूचना एवं आंदोलन की जानकारी विधिवत लिखित रूप से समस्त जिला एवं ब्लॉक संचालक गण अपने-अपने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी व संबंधित विकासखंड के सभी अधिकारियों को देंगे।

06) चार अप्रैल को दिल्ली में आंदोलन के लिए सभी शिक्षक साथी नियमानुसार एक दिवस, दो दिवस अथवा तीन दिवस का अवकाश लेंगे। अवकाश संबंधी आवेदन 3 दिन या दो दिन पूर्व ही अपने विकासखंड शिक्षाधिकारी अथवा संकुल समन्वय को प्रेषित करेंगे।

07) दिल्ली जाने वाले शिक्षक प्रत्येक विकासखंड से लग्जरी बस अथवा ट्रेन से दिल्ली जाएंगे एवं जो साथी दिल्ली नहीं जाएंगे वह सभी टीईटी से प्रभावित शिक्षक 4 तारीख को 1 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल में रहेंगे।

08) ब्लाक के टीईटी पीड़ित समस्त शिक्षकों से ब्लाक टीम द्वारा एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

09) संबंधित शुल्क से ही दिल्ली जाने वाले शिक्षकों का परिवहन व्यय किया जाएगा।

10) शुल्क की एक निर्धारित राशि प्रदेश बाड़ी को दी जाएगी। जिससे दिल्ली आंदोलन का व्यय भेजा जाएगा।

11) अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में टीईटी के विरोध में वृहत एवं व्यापक आंदोलन होगा।

12) छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऐसे शिक्षक संगठन जो अभी तक टीएफआई में सम्मिलित नहीं है उनसे भी आग्रह किया गया है कि वे टीएफआई छत्तीसगढ़ में शामिल हों।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story