शिक्षक न्यूज़: मुख्यमंत्री द्वारा 5-8वीं बोर्ड परीक्षा लेने के निर्णय का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत...

शिक्षक न्यूज़: मुख्यमंत्री द्वारा 5-8वीं बोर्ड परीक्षा लेने के निर्णय का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत...
X
Teachers News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया है, इस निर्णय का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन स्वागत करता है।

Teachers News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लगातार इस पक्ष में रहा है कि पांचवी और आठवीं में बोर्ड परीक्षा लिया जाए इससे छात्रों की उपस्थिति, पालकों की दृढ़ता शिक्षकों का समर्पण व शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ साथ प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में कसावट आएगी।

एसोसिएशन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन शिक्षा सचिव विकासशील जी, शिक्षा सचिव गौरव द्विवेदी जी सहित डॉ आलोक शुक्ला जी से पांचवी आठवीं की परीक्षा को बोर्ड परीक्षा लिए जाने का सुझाव दिया था।

तत्कालीन डीपीआई एस प्रकाश, जितेंद्र शुक्ला व जैन जी को बोर्ड परीक्षा लिए जाने का सुझाव दिया गया था। अब 5 वी, 8 वी में बोर्ड परीक्षा लिए जाने हेतु शासन ने पहल करते हुए निर्णय लिया है इससे शिक्षकों के अध्यापन में पैनापन, छात्रों में विषय की गहरी सोच व ज्ञान एवं शिक्षा के स्तर में सुधार होगा साथ ही पालक भी शासकीय संस्थाओं की ओर उन्मुख होंगे, ड्रॉप आउट बच्चों की समस्या कम होगी, इससे आने वाले समय मे 10 वीं और 12वीं के रिजल्ट में भी सुधार होगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान प्रदेश, उपाध्यक्षगण हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहु, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक सहित समस्त पदाधिकारियो कहा है कि वर्तमान में शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी जी व डीपीआई दिव्या मिश्रा मैडम के बैठक में भी एसोसिएशन ने लिखित सुझाव दिया था,,, पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा लिए जाने की निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सुझाव को सरकार व शिक्षा विभाग ने स्वीकार किया यह अच्छी बात है, इसके लिए पूरे शिक्षक समुदाय की ओर से विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Tags

Next Story