Begin typing your search above and press return to search.

Teacher promotion: शिक्षक पदोन्नति आदेश जारी: पदोन्नति में देरी पर शिक्षक संघ सख्त, अल्टीमेटम के बाद जारी हुआ आदेश...

Teacher promotion: संयुक्त संचालक शिक्षा ने पदोन्नति सूची जारी कर दी। आदेश जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

Teacher promotion: शिक्षक पदोन्नति आदेश जारी: पदोन्नति में देरी पर शिक्षक संघ सख्त, अल्टीमेटम के बाद जारी हुआ आदेश...
X
By Amit Behra

Teacher promotion: रायपुर। शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। बस्तर संभाग के शिक्षकों की सूची जारी की गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को लेकर गत दिनों संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग से महत्वपूर्ण मुलाकात की गई। विगत चार वर्षों से पदोन्नति की प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिससे शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा था।

मुलाकात के दौरान संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। संघ की ओर से स्पष्ट रूप से 30 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि इस अवधि में पदोन्नति नहीं की गई तो 31 मार्च को आंदोलन किया जाएगा।

संघ के इस अल्टीमेटम को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पदोन्नति सूची जारी कर दी। आदेश जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

संघ ने इस पहल के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि शिक्षक संघ हमेशा अपने अधिकारों के लिए सजग रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। नीचे देखें आदेश...





Next Story