Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ की बैठक में हुए कई अहम फैसले, वेतन विसंगति सहित इन मुद्दों पर बनी सहमति....

Teacher News: गुरुवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ भवन, सप्रे शाला प्रांगण मैदान, रायपुर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संगठन की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी तथा राज्य के 33 जिलों के जिला अध्यक्षों की सक्रिय उपस्थिति रही।

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ की बैठक में हुए कई अहम फैसले, वेतन विसंगति सहित इन मुद्दों पर बनी सहमति....
X
By Radhakishan Sharma

Teacher News: रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ भवन, सप्रे शाला प्रांगण मैदान, रायपुर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संगठन की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी तथा राज्य के 33 जिलों के जिला अध्यक्षों की सक्रिय उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन के बीते कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा आने वाले समय की व्यापक रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सरकार से संवाद के माध्यम से मांगों की पूर्ति कराने, आवश्यक होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा व लिए निर्णय

  • वेतन संगति के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए सरकार से सतत एवं प्रभावी वार्ता करने का निर्णय।
  • सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्यता के विषय में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को छुट दिलाने हेतु शासन स्तर पर पहल करने का संकल्प।
  • विधि मान्य सदस्यता की प्रगति की समीक्षा कर संगठनात्मक विस्तार को और गति देने का निर्णय।
  • पदोन्नति से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई जिसके तहत सभी संभाग व जिलों में अधिकारियों से मिलकर शीघ्र ही पदोन्नति कार्य पूर्ण करवाना तथा इसके लिए आवश्यक दबाव बनाना
  • मोदी की गारंटी को पूर्ण करवाने के लिए सरकार से निरंतर संवाद एवं प्रदेश स्तर पर बृहद सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय।
  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायकों एवं नेताओं से भेंट कर मध्यस्थता के माध्यम से शिक्षकों की मांगों को पूरा करवाने की रणनीति।
  • टीईटी परीक्षा के संबंध में विभागीय परीक्षा आयोजित करवाने हेतु शासन से चर्चा करने का निर्णय।
  • पूर्व में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की योग्यता को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने हेतु डी.पी.आई. स्तर से आदेश जारी करवाने की मांग।
  • सभी संभाग एवं जिलों में लंबित पदोन्नति प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों से भेंट कर आवश्यक दबाव बनाने का निर्णय।
  • अन्य ज्वलंत एवं समसामयिक मुद्दों पर भी संगठनात्मक एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

संगठन का स्पष्ट संदेश

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संगठन, शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार से सकारात्मक एवं सार्थक संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन का मार्ग भी अपनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब तक शिक्षकों के हितों की पूर्ण रक्षा नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, रणनीतिक स्पष्टता और शिक्षक हितों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षकों में इस बैठक से नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।

इनकी रही उपस्थिति

राजू टण्डन (सचिव), देवेन्द्र हरमुख (उपाध्यक्ष), शेषनाथ पाण्डे (कोषाध्यक्ष) और मनीष मिश्रा (संयोजक) मुख्य पदों पर कार्यरत हैं। संस्थापक सदस्यों में रंजीत बैनर्जी और सी. डी. भट्ट व अश्वनी कुर्रे सिराज बख्श और कौशल अवस्थी कार्य. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं बसंत कौशिक भी कार्यकारी अध्यक्ष, रुपिका रानी मरकाम (प्रांतीय प्रवक्ता), बुधनी अजय (प्रदेश संयुक्त सचिव) और बरखा शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी) शामिल हैं। चंद्रप्रकाश तिवारी और चैतन्य सिंह दीनबंधु वैष्णव, विजेंद्र चौहान, इन्द्रजीत शर्मा, दिनेश नायक, प्रदीप कुमार पटेल, तरुण कुमार वैष्णव, नोहर चन्द्रा, रोशन सहारे, अशोक कुमार धुवे, मनीष कुमार डड़सेना, वीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र वर्मा, सुनील पिन्टू, हेमकुमार साहू, दिलीप लहरे, धीरेन्द्र यादव, छबि कुमार पटेल और रामकृष्ण साहू , लखेश्वर वर्मा (रायपुर), कुमेंद्र कश्यप (गरियाबंद), दौलत ध्रुव (धमतरी), पुनीत श्रीवास (बलौदाबाजार), मदन लाल राठौर (कोण्डागांव), संकीर्तन नंद (सारंगढ़-बिलाईगढ़), रमेश कुमार साहू (राजनांदगांव), भोला शंकर साहू (सक्ती), पोखन राम साहू (बेमेतरा), संदीप कुमार पाण्डेय (सरगुजा), धीरेन्द्र सिंह मांझी (सुकमा), विनोद कुमार साण्डे (कोरबा), हरीश गोपाल (जांजगीर-चांपा), निर्भय केवाची (कांकेर) सी. पी. डडसेना (रायगढ़)] राजेंद्र प्रसाद नवरंग मुंगेली , प्रेमनारायण शर्मा (कबीरधाम)।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story