Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्रधान पाठक निलंबित: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में की बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल

Pradhan Pathak Nilambit: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्राथमिक स्कूल बरपटिया के प्रधान पाठक विफल राम पैकरा को निलंबित कर दिया गया है।

CG Teacher News: प्रधान पाठक निलंबित: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में की बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल
X
By Chitrsen Sahu

Pradhan Pathak Nilambit: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्राथमिक स्कूल बरपटिया के प्रधान पाठक विफल राम पैकरा को निलंबित कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। DEO ने प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रतापपुर विकासखंड के प्राथमिक स्कूल बरपटिया के प्रधान पाठक विफल राम पैकरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब के नशे में बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच कराई और जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।



प्रधान पाठक का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक स्कूल बरपटिया के प्रधान पाठक विफल राम पैकरा की ड्यूटी 8 फरवरी को SIR कार्य में लगी थी। आरोप है कि वह शराब के नशे में काम पर पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने SIR कार्य में लगे कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान किसी ने प्रधान पाठक का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।

निलंबन का आदेश जारी

वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया और जिला शिक्षा अधिकारी ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश भी दे दिए। जांच में प्रधान पाठक विफल राम पैकरा का आचरण सिविल सेवा नियमों के खिलाफ पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया।





Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story