Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक गिरफ्तार: टीचर ने छात्र को जोर से मारा तमाचा, कान का फटा पर्दा, पुलिस ने किया अरेस्ट

शिक्षक गिरफ्तार: टीचर ने छात्र को जोर से मारा तमाचा, कान का फटा पर्दा, पुलिस ने किया अरेस्ट
X
By NPG News

NPG ब्यूरो

बलौदाबाजार। शिक्षक के द्वारा तमाचा मारने से दसवीं कक्षा के छात्र का कान का पर्दा फट गया। स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी अंग्रेजी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को अंबुजा स्कूल के दसवीं के छात्र को अंग्रेजी शिक्षक कमलेश मिश्रा द्वारा जोरदार तमाचा मार दिया गया था। जिससे छात्र के कान का पर्दा फट और उसे हियरिंग लास भी 80 तक प्रतिशत हुआ। बच्चे के परिजनो ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्हें कार्यवाही का आश्वासन देते हुए 7 दिनों के अंदर शिक्षक को बर्खास्त कर देने की बात कही गयी। पर कोई कार्यवाही नही होने पर 23 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाना में परिजनों ने जेजे एक्ट 2015 की धारा 75 और आईपीसी 323 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध करवाया। तब से आरोपी शिक्षक कमल मिश्रा फरार था। जिसे 6 नवंबर को बिलासपुर से गिरफ्तार कर कल 7 नवंबर को सीजेएम की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Story