Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों के लिए सेजेस प्रशिक्षण 13 जून से 30 जुलाई तक, 7 बैच में सम्पन्न होगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण, हर बैच में होंगे 550 शिक्षक

शिक्षकों के लिए सेजेस प्रशिक्षण 13 जून से 30 जुलाई तक, 7 बैच में सम्पन्न होगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण, हर बैच में होंगे 550 शिक्षक
X
By NPG News

रायपुर 10 जून 2022। शिक्षकों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने सेजेस प्रशिक्षण का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सेजेस प्रशिक्षण को शिक्षा विभाग ने प्राथमिकता में रखा है। सेजेस प्रशिक्षण की शुरुवात 13 जून से होने वाली है। जो कि 30 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण 7 शिफ्ट में दिया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में 250 व्यख्याता,200 शिक्षक, 100 सहायक शिक्षक होंगे। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी चिन्हांकित शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए भेजेंगे। प्राथमिक शिक्षकों की ट्रेंनिग राज्य ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में ट्रेनिंग होगी। माध्यमिक शिक्षकों की कृति इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड इंजीनियरिंग कालेज नहरदा विधान सभा के पास ट्रेनिंग होगी। हाई व हायर सेकेंडरी के शिक्षकों की राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद बीटीआई परिसर शंकर नगर में ट्रेनिंग होगी।


Next Story