Begin typing your search above and press return to search.

School Holydas-छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टरों ने जारी किया आदेश...पढ़ें...

स्थानीय अवकाश

School Holydas-छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टरों ने जारी किया आदेश...पढ़ें...
X
By NPG News

School Holydas-रायपुर। सुकमा कलेक्टर हरिस एस. ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित की है। जिनमें 7 फरवरी को रामाराम मेला, 23 अक्टूबर को दशहरा (महानवमी) और 13 नवम्बर को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है। इस दिवस को सम्पूर्ण सुकमा जिला में अवकाश रहेगी तथा यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगी।

बेमेतरा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए बेमेतरा जिला स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है इनमें- मंगलवार 19 सितम्बर 2023 को गणेश चतुर्थी, सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को दशहरा (महानवमी) एवं सोमवार 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। यह अवकाश कोषालय/उपकोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

सूरजपुर सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर इफ्फत आरा ने कलेण्डर वर्ष 2023 के लिए कर्मा (ढोल ग्यारस) 25 सितम्बर 2023 दिन सोमवार, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा, 13 नवम्बर 2023 दिन सोमवार एवं नामदेव जयंती देवउठनी/ग्यारस, 23 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषागारोें एवं उपकोषगारों के लिए लागू नहीं होगा।

अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2022 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जनवरी को छेरता (पौष पूर्णिमा), 6 सितम्बर को करमा (ढोल ग्यारस) एवं 4 नवम्बर 2022 को कार्तिक एकादशी (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों एवं उप कोषागारों में लागू नहीं होगा।

Next Story