संविलियन सहायक शिक्षक संघर्ष मंच ने शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। संविलियन सहायक शिक्षक संघर्ष मंच द्वारा शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को 1 नवंबर 2020 संविलियन सहायक शिक्षक जो विषय विशेषज्ञ हैं विषय अंग्रेजी में स्नातक हैं और पर्याप्त योग्यता रखते हैं। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ताकि उनको बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके इस हेतु 1 नवंबर 2020 संविलियन सहायक शिक्षकों को भी पदोन्नति सूची में पात्र मानते हुए शामिल करने ज्ञापन सौंपा गया।
इनका 1 जुलाई 2020 को संविलियन होना था, लेकिन (कोरोना महामारी )के चलते त्रुटिवश 4 माह बाद लेट से 1 नवंबर 2020 को संविलियन हुआ। चूंकि प्रांत स्तर पर सभी संभाग से मांग की जा रही है, विशेष रूप से विषय अंग्रेजी का पद ई/टी संवर्ग में रिक्त जा रहा है,अकेले दुर्ग संभाग में ही 250 से अधिक पद रिक्त जा रही है। और प्रांत स्तर पर रिक्त पदों की संख्या भी अधिक है।
आज के ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कुमार संभव देवांगन,रोशन लाल साहू, तारकेश्वर टंडन, छन्नू राम कौशिक, तुकेश्वर राम रजक, गोलेष कुमार सिरमौर, पूर्णानंद यादव,पुनेश्वर साहू, कौशल्या साहू, हेमपुष्पा सिन्हा, मुकेश अंगारे, डीके सोनकर, युवराज साहू, चमेली देवांगन, बालेश्वर कौशिक,आदि प्रमुख सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।
