Begin typing your search above and press return to search.
संकुल समन्वयक सस्पेंड: दायित्व में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित...

सुकमा। बंडा संकुल समन्वयक कट्टम नागेश (सहायक शिक्षक) को कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर सुकमा जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डडसेना द्वारा निलंबित किया गया है। कोण्टा विकासखण्ड के बंडा संकुल समन्वयक कट्टम नागेश के द्वारा 11 अक्टूबर को आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने, प्रतिदिन शाला मॉनिटरिंग करने के निर्देशों का उल्लंघन और अपने पदीय दायित्व में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में कट्टम नागेश का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोण्टा नियत किया गया है।
Next Story
