Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 2 छात्राओं ने 500 में 492 नंबर लाए, बनीं स्टेट टॉपर

Bihar Board 10th Result Today : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज घोषित हो गया। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विद्यार्थी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 2 छात्राओं ने 500 में 492 नंबर लाए, बनीं स्टेट टॉपर
X

इमेज-एआई

By Ranjan Kumar

Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी किया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया। बीएसईबी ऑफिस में उनके साथ बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर, शिक्षा विभाग के ACS बी राजेंद्र भी मौजूद हैं। 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है। मतलब 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। स्टेट टॉपर दो छात्राएं हैं। जमुई स्थित सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन प्रवीण टॉपर हैं। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं।

इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 केंद्रों पर हुई थी।

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com

एसएमएस करके भी देख सकते हैं रिजल्ट

जिनके पास इंटरनेट की सुविधा या स्मार्टफोन नहीं है, वे SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR10 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें। स्कोर कार्ड मोबाइल पर आएगा।

आठवीं बार सबसे पहले रिजल्ट

बिहार बोर्ड 7 साल से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर रहा है। आज 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराया गया है।

2025 में कैसा था रिजल्ट?

2025 में रिजल्ट 29 मार्च को जारी हुआ था। 82.11 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। टॉपरों में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% और लड़कियों का 80.67% था।

2025 में साक्षी थी टॉपर

पिछले साल एक रैंक पर तीन जिलों के छात्रों का कब्जा था। 2025 में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी 500 में से 489 नंबर लाकर टॉप की थी। इसके पिता बढ़ई और माता गृहिणी हैं। साक्षी के साथ अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने भी 489 अंक पाए थे। दोनों पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। बक्सर, जमुई और मुंगेर के छात्रों ने दूसरी रैंक पर धाक जमाई थी। बांका, रोहतास, अररिया और जमुई के स्टूडेंट्स तीसरे पायदान पर थे।

बोर्ड ने टॉपरों का किया है वेरिफिकेशन

बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपरों का वेरिफिकेशन किया है। इसके लिए छात्रों-छात्राओं को बोर्ड ऑफिस बुलाकर विषय से जुड़े सवाल पूछे गए थे। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई।

Next Story