Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: छात्र-छात्राओं के पंजीयन मे लापरवाही, 23 प्राचार्यों को जारी हुआ नोटिस, देखें आदेश...

Raipur News: छात्र-छात्राओं के पंजीयन मे लापरवाही, 23 प्राचार्यों को जारी हुआ नोटिस, देखें आदेश...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। छात्र-छात्राओं के पंजीयन में लापरवाही बरतने वाले 23 प्राचार्यों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नोटिस जारी किया है। छात्र-छात्राओं के पंजीयन ना होने को परीक्षा जैसे गंभीर कार्य में लापरवाही मान माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव ने प्राचार्य को 25 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं होने पर वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा सत्र 2023–24 के लिए कक्षा 9वी से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए 14 जून को पोर्टल खोला था। इसमें प्राचार्यों को छात्रों की एंट्री करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी कई स्कूलों की प्रविष्टि पूरी नहीं हो पाई थी । इसलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 6 सितंबर तक तिथि में वृद्धि की थी। इसके बाद भी कई प्राचार्यों ने निर्धारित समय अवधि के भीतर अपने स्कूल के बहुत से छात्र-छात्राओं के पंजीयन कार्य पूर्ण नहीं किए है। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की गंभीर लापरवाही को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गंभीरता से लिया है, और नोटिस जारी किया है। संतोषप्रद जवाब ना रहने पर एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाएगी।

इन प्राचार्यों को जारी किया गया नोटिस


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story