Begin typing your search above and press return to search.

राघव पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव बहुत धूम-धाम से किया गया आयोजन...

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति सेवा समिति रायपुर द्वारा नव संचालित CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त "राघव पब्लिक स्कुल" का प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन बहुत धुम-धाम से कचना स्थित परिसर में आयोजित किया गया।

राघव पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव बहुत धूम-धाम से किया गया आयोजन...
X
By Gopal Rao

रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति सेवा समिति रायपुर द्वारा नव संचालित CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त "राघव पब्लिक स्कुल" का प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन बहुत धुम-धाम से कचना स्थित परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश बर्मन, रीजनल ऑफिसर, CBSE बोर्ड, अध्यक्ष के आसंदी पर संस्था के अध्यक्ष सुशील शुक्ला एवं उनके साथ राजेश श्रीवास्तव (डॉयरेक्टर RPS), नितिन रावत (मैनेजर RPS), रश्मि तिवारी (डॉयरेक्टर), कुमुद मिश्रा (प्राचार्य RPS), रहे।


कार्यक्रम की शुरूआत आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात बर्मन ने अपने उद्बोधन में कहा कि राघव पब्लिक स्कूल ने वर्तमान में ही CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त किया है एवं कम समय अपना नाम अंचल में स्थापित किया है, उन्होने स्कुल का अवलोकन कर यहां संचालित हो रहे Artificial Intelligence, Robotics तथा अन्य Skill Development Courses तथा छात्र छात्राओं के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा किया।


रीजनल ऑफिसर ने राघव पब्लिक स्कूल खेल परिसर एवं सर्वसुविधायुक्त भवन की सराहना करते हुए कहा कि शहर के मध्य में इस तरह का वातावरण ही छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास की नींव बनेगी, तथा आगामी सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने आदरणीय बर्मन एवं समस्त अध्यापकों, पैरेंटस का साधुवाद करते हुए कहा कि संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु हमारी संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी।




Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story