Begin typing your search above and press return to search.

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वार्षिक समारोह किया गया आयोजन

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 20 फरवरी 2026 को वार्षिक समारोह (Annual Function) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वार्षिक समारोह किया गया आयोजन
X
By Gopal Rao

रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में दिनांक 20 फरवरी 2026 को वार्षिक समारोह (Annual Function) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरूवात गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति, एकल गान, लोकनृत्य के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय परंपरा और संस्कारों के सशक्त माध्यम है।

B.Ed के छात्रों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से नारी की आदि शक्ति से आत्मशक्ति तक की यात्रा को प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों द्वारा भारी प्रशंसा मिली। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक नृत्यों के माध्यम से परलिक्षित हुई इस अवसर पर कुछ छात्रों ने स्वयं इनस्टुमेंट बजाकर, तो कुछ छात्रों ने रैप गा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को विकसित करते है। सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करती है अतः उन्हें ऐसे आत्माभिव्यक्ति को अवसर देना आवश्यक हैं। महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला जी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति विविधता में एकता का अद्भुत उदाहरण है ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ते है और नैतिक मूल्यों का संचार करते है। उन्होने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुरे उत्साह, अनुशासन व समर्पण के साथ अपनी प्रस्तुति देने के लिए साधुवाद दिया।

इसी कम में दिनांक 21 फरवरी को राघव पब्लिक स्कूल के होने वाले वार्षिक उत्सव की भी सफलतापूर्वक सम्पन्नता की कामना की।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story