Begin typing your search above and press return to search.
Pt. Harishankar Shukla Memorial College: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में झंडोत्तोलन...

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय, रायपुर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधान से मनाया गया। प्रातः 08:00 बजे प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने महाविद्यालय प्रांगण में भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगे को ससम्मान फहराया एवं सभी प्राध्यापकों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने भारत के गणतंत्र एवं स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए। संस्था के चेयरमेन सुशील शुक्ला जी ने इस पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।
समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय भावना के साथ कार्यकम में हिस्सा लिया। NCC कैडेटस के द्वारा इस अवसर पर आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकम सम्पन्न हुआ।
Next Story
