Begin typing your search above and press return to search.

प्रोफेसर सस्पेंड: थाईलैंड की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार... विश्वविद्यालय ने भी घटना की निंदा की...

प्रोफेसर सस्पेंड: थाईलैंड की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार... विश्वविद्यालय ने भी घटना की निंदा की...
X
By NPG News

NPG डेस्क: एक प्रोफेसर को विदेशी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही प्रोफेसर को छात्रा की शिकायत के बाद हिरासत में ले लिया गया. घटना यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद की है. इधर इस मामले में विश्वविद्यालय ने भी बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई भी की गयी.

मामला शुक्रवार का है जब प्रोफेसर थाईलैंड से पढ़ने आई छात्रा को किताब देने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है.

घटना के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन ने प्रोफेसर को सस्पेंड किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए. प्रोफेसर की गिरफ्तारी और प्रदर्शनों के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया.


पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया, प्रोफेसर (62) के खिलाफ छात्रा का शील भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर ने शुक्रवार शाम को अपने निवास पर छात्रा का चुंबन लेने और उसे गले लगाने का प्रयास किया.

Next Story