Prof. Manoj Dayal: कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति, हिसार विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज दयाल बने नये कुलपति... जारी हुआ आदेश
Prof. Manoj Dayal: छत्तीसगढ़ के कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति की गई है। प्रो. मनोज दयाल को नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

Prof. Manoj Dayal: रायपुर। प्रोफेसर मनोज दयाल को छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के सचिव डाॅ. सीआर प्रसन्ना ने यह आदेश जारी किया है।
प्रोफेसर दयाल वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार हरियाणा में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष हैं। उनका अकादमिक अनुभव 35 सालों का है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पीएचडी करवाई है और 15 साल से अधिक प्रोफेसर पद का अनुभव भी हैं। प्रोफेसर दयाल का अकादमिक जगत में जाना पहचाना नाम हैं।
प्रो0 मनोज दयाल 2004 से गुरू जम्भेश्वर विवि हिसार के जनसंचार विभाग में प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व प्रोफेसर दयाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विवि विभाग के संस्थापका और चौधरी देवीलाल विवि सिरसा के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग के संस्थापक अध्यक्ष रह चुके हैं।
आदेश में लिखा गया है... ''छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 व संशोधन अधिनियम, 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल व कुलाधिपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा Professor Manoj Dayal, Department of Mass Communication, Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar (Haryana) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।''
नीचे देखें आदेश...
