Begin typing your search above and press return to search.

Principals Counseling: 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, शासन ने की बड़ी पहल...

Principals Counseling: पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय सेक्टर-29, अटल नगर में आयोजित की जाएगी...

Principals Counseling: 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, शासन ने की बड़ी पहल...
X
By Sandeep Kumar

Principals Counseling: रायपुर। प्रदेश में 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय अटल नगर में आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन 250 प्राचार्य इस काउंसलिंग में शामिल होंगे। चयनित एवं उपस्थित होने वाले सभी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में 917 प्रधान पाठक (ई-संवर्ग) को प्राचार्य, उ.मा.वि. के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-29, अटल नगर में आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन 250 पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे। इसके लिए 125-125 प्राचार्यों की दो पालियाँ निर्धारित की गई हैं।

चयनित एवं उपस्थित होने वाले सभी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध करा दी गई है। यह जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों द्वारा दी गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story