Begin typing your search above and press return to search.

नशे में स्कूल पहुँचते हैं प्राचार्य, अंग्रेजी के व्याख्याता होकर नही लेते क्लास, बच्चो ने की शिकायत

नशे में स्कूल पहुँचते हैं प्राचार्य, अंग्रेजी के व्याख्याता होकर नही लेते क्लास, बच्चो ने की शिकायत
X
By NPG News

मुंगेली। मुंगेली ब्लाक के भथरी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ स्कूल के छात्र- छत्राओं ने मोर्चा खोल दिया हैं। बच्चो का आरोप हैं कि प्रिंसिपल रोज स्कूल नही आते और आते भी हैं तो नशे में। न ही प्रिंसिपल क्लास ही लेते हैं। उनकी शिकायत विद्यार्थियों के द्वारा की गई हैं।

मुंगेली जिले के मुंगेली ब्लाक के भतरी स्कूल में जीवन लाल जायसवाल प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। स्कूल के छात्र- छात्राओं के अनुसार प्राचार्य आये दिन स्कूल से गायब रहते हैं और मूलभूत सुविधाओ की तरफ भी ध्यान नही देते। विद्यार्थियों के अनुसार यदि कभी प्रिंसिपल स्कूल आ भी जाते हैं तो भी वह नशे में ही धुत रहते हैं। प्राचार्य अंग्रेजी के व्याख्याता हैं फिर भी अंग्रेजी की क्लास नही लेते हैं। जिससे स्कूल में पढ़ाई ठप्प होकर चरमरा गई हैं। विद्यार्थियों के अनुसार उन्हें आज तक अंग्रेजी विषय मे कुछ भी नही पढ़ाया गया हैं। एसे में उनके सामने फैल होने का खतरा मंडरा गया हैं। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही अभिवावकों में भी रोष हैं।

बुधवार को जब प्राचार्य स्कूल पहुँचे तो नशे में धुत होकर अपने ऑफिस में ही सोए रहे। तब छात्रों का समूह उनके क्लास में पहुँचा और उन्हें नींद से जगाया। उन्होंने प्रिंसिपल से रोज स्कूल आकर पढ़ाई करवाने व स्कूल में शराब नही पीने की बात लिखित में देने की बात कही। जिससे प्रिंसिपल ने इंकार कर दिया। जिसके चलते नाराज विद्यार्थियों ने हंगामा करते हुए उनकी शिकायत कर दी। विद्यार्थियों की शिकायत पर मुंगेली की बीईओ प्रतिभा मंडल ने कहा हैं कि शिकायत की जांच करवाई जाएगी और मामला सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

Next Story