Principal Promotion: प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र होगी!..एसोसिएशन ने की शिक्षा सचिव से चर्चा

Principal Promotion: प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र होगी!..एसोसिएशन ने की शिक्षा सचिव से चर्चा
X
Principal Promotion: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने आज शिक्षा सचिव से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव से मुलाकात कर प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र करने के विषय पर चर्चा की।

Principal Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी से टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति को लेकर चर्चा भी की। एसोसिएशन ने पदोन्नति के लिए दिसम्बर 2024 तक के रिक्त पदों की गणना करने का पक्ष रखा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के अगुवाई में शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी से प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र करने भेंटकर चर्चा किये। इस दौरान 2022 के आधार पर रिक्त पदों की गणना को लेकर आपत्ति करते हुए दिसम्बर 2024 के अनुसार समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति का पक्ष रखा गया। चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व या आचार संहिता में भी चुनाव आयोग से अनुमति लेते हुए पदोन्नति किये जाने का भी पक्ष रखा गया। व्याख्याता के रिक्त पदो पर शीघ्र पदोन्नति करने हेतु पक्ष रखा गया। चर्चा में संजय शर्मा, संतोष सिंह व रामगोपाल साहू उपस्थित थे।

एसोसिएशन के मुताबिक, शिक्षा सचिव परदेशी ने चर्चा करते हुए कहा कि पदोन्नति हेतु सतत कार्य जारी है। पदोन्नति हेतु प्रस्ताव PSC को भेजा गया है, शीघ्र पदोन्नति करने हेतु प्रयास जारी है, प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति होगी साथ ही व्याख्याता के पद पर भी पदोन्नति हेतु प्रक्रिया जारी है।

एसोसिएशन के द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर को ज्ञापन दिया गया।

संजय शर्मा ने बताया कि प्राचार्य के समस्त रिक्त पदों की पूर्ति व पदस्थापना करने की मांग की गई है, उन्हीने कहा है कि प्रदेश के हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल में 3500 से भी अधिक प्राचार्य के पद रिक्त है, गत 10 वर्षों से 80% शाला प्राचार्य विहीन है जो प्रभारियों के भरोसे संचालित है, प्रदेश के शिक्षा में गुणात्मक सुधार व प्रशासनिक व्यवस्था हेतु प्राचार्य के समस्त रिक्त पद की पूर्ति स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के नियमानुसार शीघ्र किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा है जारी की गई अंतिम वरिष्ठता ई (एल बी) संवर्ग की सूची में कुछ कनिष्ठ व्याख्याता ई (एल बी) को वरिष्ठता दी गई है, जिससे वरिष्ठ ई (एल बी) पदोन्नति से वंचित हो रहे है, अतः वरिष्ठता सूची में तत्काल आंशिक सुधार किया जाए।

संजय शर्मा ने मांग किया है कि निम्नानुसार व्यवस्था अपनाते हुए प्राचार्य के समस्त रिक्त पदों की पूर्ति किया जाए

1. 31 दिसम्बर 2024 तक सेवानिवृत होने वाले प्राचार्य के पदों को पदोन्नति हेतु गणना किया जावे।

2. स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य के पदों पर प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन पदों की पूर्ति पदोन्नति से किया जावे।

3. RMSA के शालाओ में प्राचार्य के रिक्त पदों की पूर्ति पदोन्नति से किया जाये।

4. प्राचार्य के 10% सीधी भर्ती के पदों की पूर्ति शीघ्र किया जाये।




Tags

Next Story